Tuesday ,22nd October 2024

भ्रष्टाचार का दानव निगल रहा है नन्हे मुन्ने बच्चों का आहार

कन्हैया राठौर 

आंगनबाड़ियों में बांटे जाने वाले भोजन में निकली इल्लिया 

 सीहोर - सीहोर जिले के आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार का आलम इस कदर बढ़ गया है कि गरीब नन्हे मुन्ने बच्चों के पोषण आहार में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।हैरानी की बात यह है कि स्व सहायता समूह के माध्यम से यह बड़ा घोटाला किया जा रहा है। और स्व सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को 5% भुगतान का लालच दिया जा रहा है।

बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 के आंगनबाड़ी में गरीब बच्चों के पोषण आहार में इल्लियाँ पाई गई, यहां नन्हे मुन्ने बच्चों को सुबह का नाश्ता भी नहीं दिया जा रहा है। भोपाल के एक ठेकेदार के द्वारा बुधनी में स्व सहायता समूह की महिलाओं को गुमराह करके भोली भाली समूह की महिलाओं को भी ठगा जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा सब्जियों और अच्छे राशन के बिल लगाकर लाखों रुपए का भुगतान निकाला जा रहा है। वही जो भोजन वितरित किया जाता है वह भी अपात्र व्यक्ति के द्वारा वितरित किया जाता है।

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 292647