Wednesday ,2nd April 2025

जिला प्रशासन ने बनाई सूची, अवैध ईंट भट्टों पर जल्द होगी कार्यवाही...

ओबेदुल्लागंज से सलकनपुर मार्ग पर लगे हैं दर्जनों अवैध भट्टे

भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801

भोपाल/रायसेन। ओबेदुल्लागंज- सलकनपुर मार्ग पर ग्रामीण जंगल क्षेत्र में दर्जनों ईंट भट्ठे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ये भट्टा संचालक शासकीय भूमि से ही मिट्टी निकाल रहे हैं और सरकारी जमीन पर ही लंबे चौड़े भट्टे लगा रहे हैं। बिना अनुमति ईंट भट्टे चलाने वाले संचालक न सिर्फ उस क्षेत्र के पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं, बल्कि वहां पनपने वाली वन्य संपदा को भी नष्ट कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी संख्या में संचालित होने वाले भट्टों पर किसी जिम्मेदार की नज़र न जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है वहीं राजस्व और वन विभाग के मैदानी अमले की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञात हो कि News Diary 24 द्वारा सबसे पहले अपनी खबरों के माध्यम से इस मुद्दे को अधिकारियों के बीच रखा गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए और लगभग 35 अवैध भट्टों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए। 

इनका कहना है--
ओबेदुल्लागंज से सलकनपुर मार्ग पर अभी तक 35 अवैध भट्टे चिन्हित किये गए हैं, अन्य स्थानों से भी जानकारी मंगाई गई है। अवैध रूप से ईंट भट्टे संचालित करने वालों पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। 
मनीष शर्मा, एसडीएम, गौहरगंज

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 304692