Sunday ,19th May 2024

भोंती थाना पुलिस ने पकडा बोलेरो पिकअप वाहन

 

12 ड्रम अवैध डीजल बरामद 

शिवपुरी -  मध्यप्रदेश के शिवपुरी मे भोंती थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकडा हे जिसमे अवैध रूप से 24000 लीटर डीजल ले जाया जा रहा था 
वहीं पुलिस ने डीजल ले जाने वाले दो लोगों को भी हिरासत मे लिया है 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश मे डीजल को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था जिसमे भोंती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और इस सूचना पर भोंती थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई जिसमे डीजल के 12 ड्रमों से भरी बोलेरो पिकअप वाहन पुलिस के हाथ लगी 
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में डीजल लगभग दस रूपये सस्ता है जबकी मध्यप्रदेश में डीजल की रेट ज्यादा है इसी के चलते कुछ लोग डीजल उत्तर प्रदेश से लाकर मध्यप्रदेश में सप्लाई कर रहे हैं

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278022