Sunday ,19th May 2024

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल

राष्ट्रीय महासचिव के साथ राजस्थान भाजपा के  सुप्रीमो के साथ हुई पटेल की सौजन्य मुलाकात


नई दिल्ली/भोपाल। भाजपा के त्रिदेव दिग्गजों का गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर मिलन हुआ। दीपावली पर्व के पूर्व पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल और राजस्थान भाजपा में प्रदेश के सुप्रीमो सतीश पुनिया की सौजन्य मुलाकात हुई। भाजपा के तीनों त्रिदेव दिग्गज सन 1995 में पार्टी की युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई के  अध्यक्ष रहे हैं। तरुण चुग (पंजाब) कमल पटेल (मध्यप्रदेश) और सतीश पुनिया (राजस्थान) मे प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। तीनों नेताओं के बीच संगठनात्मक परिदृश्य के साथ राजनैतिक विषयों पर चर्चा हुई।

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278018