Sunday ,19th May 2024

इंस्टाग्राम के जाल में फंसी छात्राओं को पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन - इंस्टाग्राम के जाल में फंसी छात्राओं को पुलिस ने पकड़ा:अनजान लड़को से मिलने के लिए चार छात्राएं स्कूल से हुई थी फरार, सोशल मीडिया को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

उज्जैन के लोटी स्कूल में पढ़ने वाली चार छात्राएं बुधवार को स्कूल तो आई लेकिन वो घर नहीं पहुंची। चार लड़कियों के एक साथ गायब होने को लेकर पुलिस ने देर रात तक छानबीन की उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया, जिसके बाद उनकी लोकेशन मिली। चारों लड़कियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खोज निकाला। जिन अनजान लड़को से मिलने के लिए वो घर से भागी थी, उनको भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मात्र 14 वर्ष की नाबालिग उम्र में लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लड़कियों को लेकर पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

अगर आपके घर पर टीन एज बच्चे हैं, तो ये खबर अलर्ट करने वाली है। उज्जैन में 4 लड़कियों के स्कूल से फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को चार लड़किया अपने घर से फ्रीगंज स्थित लोटी स्कूल में परीक्षा देने पहुंची थी। लेकिन वो ​​​स्कूल में प्रवेश करने से पहले ही परिसर से ही फरार हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें चारों स्कूल के गेट से बाहर जाती दिखाई दे रही हैं। स्कूल बंद होने के बाद भी जब छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंचे। यहां पता चला कि चारों छात्राएं स्कूल नहीं आई। इसके बाद नीलगंगा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। चारो 8 वी कक्षा की छात्रा है। एक साथ गायब हुई चारों छात्राएं अलग-अलग क्षेत्र की रहने वाली है पहली साईधाम कॉलोनी, दुसरी छात्रा बालाजी परिसर व तीसरी छात्रा इंदौर गेट मार्ग की निवासी बताई गई है। चारों की उम्र 14 से 15 साल है। इनमें एक छात्रा स्कूटी से आती थी, जबकि शेष को परिजन स्कूल छोड़ने आते थे। बुधवार सुबह 7.30 बजे छात्राएं स्कूल तो पहुंची लेकिन अंदर परीक्षा देने नहीं गई। इसके बाद चारों लापता हो गई। पुलिस ने रात भर मेहनत कर देर रात को चारो लड़कियों को रेस्क्यू कर दो को उज्जैन ले आई है जबकि दो अन्य देर शाम तक उज्जैन पहुचेंगी।

सोशल मीडिया की लत ने बिगाड़ा

सीएसपी विनोद मीणा ने बताया की एक साथ चार लड़कियों के गायब होने की सुचना को गंभीरता से लिया था। इसके बाद पता चला की चारों ही इंस्टग्राम और फेसबुक पर काफी एक्टिव रहती है। पुलिस ने इनके अकाउंट चेक किए, जिससे पता चला कि गायब हुई छात्राएं सोशल मीडिया के जरिए अनजान लड़कों से बात करती थीं। इस आधार पर खोजबीन की तो पता चला की दो लड़किया उनके सोशल मीडिया के दोस्त लड़को से मिलने बिना गई हुई इस पर पुलिस ने लड़को से पता किया तो लड़के ने बताया की लड़किया आई जरूर थी लेकिन वो निकल गई है। बाद में दोनों को अकोदिया से बरामद कर लिया है। इधर दो अन्य लड़किया के झांसी में होने की खबर के बाद पुलिस ने वंहा बात की जिसके बाद दोनों अन्य लड़कियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। चारो लड़कियों को रेस्क्यू कर पुलिस उज्जैन ले आई है।

पुलिस ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की

एक साथ चार नाबालिग लड़कियों के घर से भागने की घटना के बाद पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। सीएसपी विनोद मीणा ने कहा की बच्चो को सोशल मीडिया एकाउंट पर ध्यान रखे उनको रोकने से बच्चों में गुस्सा पनपता है। लेकिन अभिभावकों को सही गलत का अंतर समझाना होगा सोशल मीडिया पर अनजान लोगो से होने वाले बातचीत पर नजर रखनी होगी।

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278015