Sunday ,19th May 2024

शिवराज के मुफ़्ती करण ने प्रदेश को बनाया कंगाल?

शिवराज के मुफ़्ती करण ने प्रदेश को बनाया कंगाल? मध्यप्रदेश में लगातार 2005 के बाद से शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामा काबिज़ है।सत्ता पर जमे रहने के लिए माननीय लगातार रोज़ नए नित्य चौसर के पासे फेकते है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आये जाते हैं वैसे वैसे मामा के पासे सत्ता में सब कुछ पाने के लिए शकुनि मामा के पासे की तरह मामा के पक्ष मे ही आंकड़े प्रस्तुत करते हैं। रक तरफ माना जाए तो मध्यप्रदेश में शिवराज की एक लंबी पारी है? मामा के मुफ़्ती कारण पर नज़र दौड़ाई जाए तो गरीबी ,भुखमरी, बाल षोषण, महिला संरक्षण, ऐसी अन्य योजनाओं पर विकास की गंगा बहाई गयी लेकिन इस गंगा से जुड़ी नहरे इन सभी तक पानी नही पहुँचा पाई और लाभार्थी तक पहुँचते पहुचते पानी मग्गा भर ही बच पाया? आज प्रदेश में मुफ़्ती कारण के चलते मध्य प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है वित्तीय वर्ष 2022 और 2023 में राज्य का बजट 2 लाख 79 हज़ार 237 करोड़ का है और कर्ज 3 लाख 31 हज़ार करोड़ तक जा पहुँचा है जिसके चलते सरकार को इस कर्ज़ के एवज में अधिक बियाज चुकाना पड़ रहा है वित्तीय वर्ष 2022- 2023 मे 22.166 करोड़ रूपए बियाज पर खर्च किये हैं और ये सब मामा की मुफ्त योजनाओ का मुफ़्ती कारण है। जिसके चलते अब स्वयं अपने मंत्रियों के साथ ठेला लेकर निकल पड़े है?

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278013