Sunday ,19th May 2024

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार कुमार सिंह चौहान ने कमलनाथ को आतंकवादी करार दे दिया


 

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने के बाद से ही भाजपा कांग्रेस और खास कर कमलनाथ पर हमलावर रही हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार कुमार सिंह चौहान ने कमलनाथ को आतंकवादी करार दे दिया। बतादें की नंदकुमार सिंह चौहान पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीख भले ही तय न हुई हो लेकिन उपचुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष की बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।  इसबार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खंडवा के सांसद  नन्द कुमार सिंह चौहान से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आतंकवादी करार दे कर प्रदेश की राजनीति में हंगामा खड़ा कर दिया हैं। यह पहला मौका नहीं है जब सांसद नंद कुमार सिंह से विवदित बयान दिया हो इससे पहले भी कटुवा गैंग रेप में विवादित बयान देकर अपने अध्यक्ष पद को गवा चुके हैं।  इस बार नंद कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जायतीरादित्य के साथ 25 विधायक भाजपा में नहीं होते तो कमलनाथ सड़क पर नहीं होते। और कमलनाथ सड़क पर नहीं होते तो शिवराज जी मुख्यमंत्री नहीं होते। हमारे लिए तो ये 25 वीआईपी हो गए। सांसद ने आगे कहा की भाजपा कार्यालय तोड़ने आ गए थे। ऐसा आतंकवादी था कमलनाथ का राज।

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278016