Sunday ,19th May 2024

राफेल विमानों के आने से मजबूत होगी देश की सुरक्षा : विष्णु दत्त शर्मा

राफेल विमानों के आने से मजबूत होगी देश की सुरक्षा : विष्णु दत्त शर्मा


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णु दत्त शर्मा ने राफेल लड़ाकू विमानों के अंबाला एयरबेस  पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन विमानों के  देश की वायुसेना में शामिल होने पर हमारी सुरक्षा और सुदृढ़ होगी।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राफेल विमानों के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री  राजनाथसिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है और तत्कालीन रक्षामंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर को याद किया है। उन्होंने देश की जनता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राफेल विमानों के सौदे को लेकर विपक्ष के कुछ लोगों ने जितना शोर-शराबा किया और इस डील को रोकने के लिए जिस तरह की अड़ंगेबाजी की थी उससे विचलित हुए बिना हमारी केंद्र सरकार लगातार आगे बढ़ती रही। सरकार की इसी दृढ़ता का परिणाम है कि आज पांच राफेल लड़ाकू विमान हमारी वायुसेना में शामिल होने के लिए अंबाला पहुंच गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में लगातार देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत पहुंचे राफेल विमान कितने घातक और अचूक हैं इसका अंदाजा पाकिस्तान और चीन जैसे देशों की बैचेनी को देखकर लगाया जा सकता है।

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278012