Sunday ,19th May 2024

संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस के सत्ते ?

झोला छाप ख़बरी 

संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस के सत्ते ?

संतनगर - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और भोपाल से सटा उपनगर बैरागढ़ जहाँ हाला की वर्तमान में 1  से लेकर वार्ड 6 तक के वार्ड आते है जिसमे वर्तमान में 5 वार्ड में भाजपा के पार्षद है और एक वार्ड में कांग्रेस का परचम है। हालाकी अगर पूर्व में हुए चुनावो का अनुमान लगाया जाये तो हमेशा इस जोन में भाजपा का ही कब्ज़ा अधिक रहा है। लेकिन इस बार अगर परसीमन होता है तो इस जोन में वार्ड की संख्या बढ़कर 8 हो जायगी और आगामी फरवरी मार्च में होने वाले निगम चुनाव के लिए फिर से रण का मैदान तैयार होगा।  

बात ये नहीं की चुनाव नज़दीक है बात ये है की पूर्व में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में हुज़ूर से प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस के सत्ते के भरोसे दाव खेला और जीत से बस थोड़ा चूक गए लेकिन 2019 में लोकसभा में दिग्विजय ने इस क्षेत्र के सीनियर कांग्रेसियो पर भरोसा किया और जोन एक में उन्हें बहोत काम मत मिले। क्योकि जिन सीनियरों पर दिग्विजय को भरोसा था वो सब ईद का चाँद है। 

लेकिन जिस सत्ते के भरोसे नरेश जीत के करीब थे वो सत्ते जमीनी कार्यकर्त्ता है और अन्य की तरह धनवान नहीं लेकिन इन सत्तो का अपने क्षेत्र में काफी रुतबा है। और आगामी निगम चुनाव में अगर कांग्रेस जोन एक पर अपना परचम लहराना चाहती है तो पैसे वालो और रुतबे वालोको छोड़कर इन फक्क्ड़ो को चुनाव लड़वाना होगा क्योकि ये जनता की युवा आवाज़ है।

यही युवा आवाज़ निगम में गरीबो की आवाज़ होगी लेकिन अगर कांग्रेस में फिर गुटबाज़ी और रुतबे बाज़ो को टिकिट मिलता है तो आगामी निगम चुनाव में फिर एक बार कांग्रेस को इस जोन को गवाना पड़ सकता है। इसका सीधा उदहारण यही है की बरसो से बैरागढ़ में सुनी पड़ी महिला कांग्रेस को इसी सत्ते के एक पत्ते ने फिर जीवन दिया। 

Comments 0

Comment Now


Total Hits : 278015